तरयासुजान। थाना क्षेत्र के गांव घघवा जगदीश में एक महिला ने आरोप लगाया है कि बकरी चराने के दौरान गाली गलौज करने के बाद घर जाकर शिकायत करने पर पड़ोसी ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तरयासुजान थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।