फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में महिला घायल, चार हिरासत में

Mon, 08 Jul 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया और महिला को सीएचसी विशुनपुरा भेजवाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

माघी कोठिलवा के मुन्नी लाल टोले पर जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को मारपीट हो गई, जिसमें शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस मारपीट में झोपड़ी का कुछ हिस्सा भी ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों से चार लोगों को थाने लेकर चली गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें