अहिरौली बाजार। हाटा-पिपराइच मार्ग स्थित बरवा बाबू गांव के पास मंगलवार को बाइक की चपेट में आने से घायल हुई 60 वर्षीय महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा था। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरवा बाबू निवासी राधिका देवी मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे घर के सामने सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में उनका इलाज करा रहे थे। वहां मंगलवार की रात करीब आठ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।