जौरा बाजार। कसया थाना क्षेत्र के रजवाबर निवासी 55 वर्षीय चंपा देवी की शनिवार को फाजिलनगर से बाइक से घर लौट रहीं थी। धुनवलिया गांव के पास एक कार की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उनका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। वहां इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गई।