फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल महिला की मौत, केस

Mon, 07 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र में पगार मिश्रौली के पास 30 जून को मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल पर बैठी महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। रामकोला थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 जून को 11 बजे दिन में वह अपनी पत्नी कमलावती देवी को साइकिल से एक रिश्तेदार से मिलने कप्तानगंज लेकर गया था। वह वहां से वापस नेबुआ नौरंगिया जाने वाली पक्की सड़क पकड़कर अपने घर खजूरी बाजार आ रहा था। वह अभी मिश्रौली ढाला से 100 मीटर पहले ही पहुंचा ही था कि पीछे से एक बाइक चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए उसकी साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें