फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला ने मदरसा प्रबंधक पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

Tue, 26 Dec 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के फाजिलनगर के बाबू बाजार की निवासी महिला ने क्षेत्र के बनबीरा गांव में संचालित एक मदरसा प्रबंधक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि प्रबंधक ने विज्ञान शिक्षक पद से बिना कारण हटा दिया और दूसरे को बिना विज्ञापन शिक्षक पद पर नियुक्त कर लिया। पुलिस आरोपी मदरसा प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

फाजिलनगर के बाबू बाजार की निवासी सुनीता सिंह ने पटहेरवा थाने को तहरीर देकर बताया कि बनबीरा में स्थित मदरसा हसन बीबी गर्ल्स निस्वा में 1 अगस्त 2014 से विज्ञान शिक्षक के पद पर कार्यरत थी। कोरोना काल में प्रबंधक अब्दुल मन्नान सिद्दीकी ने पद को रिक्त मानते हुए बिना किसी विज्ञापन प्रकाशन के किसी और की नियुक्ति कर ली। इसकी जानकारी सुनीता सिंह को आरटीआई के जरिए हुई। महिला का आरोप है कि प्रबंधक ने उसे धोखे में रखकर वर्ष 2020 में एक सप्ताह के अंदर तीन नोटिस दिया और उसे बर्खास्त कर दिया। उस दौरान महिला को अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया।
महिला का कहना है कि संपूर्ण प्रकरण से अवगत होने के बाद जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी की तरफ से मदरसा प्रबंधक के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए कलम बंद बयान कराया गया। बनबीरा में स्थित मदरसा हसन बीबी गर्ल्स निस्वा के प्रबंधक अब्दुल मन्नान का कहना है कि विज्ञान शिक्षक की नियुक्ति नियमानुसार की गई है। जांच में हकीकत सामने आ जाएगी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मदरसा प्रबंधक अब्दुल मन्नान सिद्दीकी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। इस संबंध में पटहेरवा के थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें