फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत

Sat, 04 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर बनवारी टोला के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई। शुक्रवार की शाम को देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी सुधा देवी (40) बाइक से कसया से अपने घर जा रही थी कि बनवारी टोला चौराहे के समीप सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी कसया पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें