फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, मासूम समेत चार घायल

Wed, 07 Feb 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गगलवा पुल के पास बाइक भिड़ंत में मौत की सूचना पर लगी भीड़।
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-पडरौना मार्ग पर मंगलवार की दोपहर करीब ढ़ाई बजे दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को दुदही सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विशुनपुर बरियारपट्टी गांव से रोहित राय अपनी पत्नी चांदनी राय (26) के साथ सेवरही थाना क्षेत्र के बनरहां ससुराल जा रहे थे। गगलवा पुल पर पहुंचे थे कि सेवरही की तरफ से आ रहे पश्चिमी चंपारण जिले के भितहा थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव निवासी बाइक सवार प्रेम राय व नीतीश की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार लोग घायल हो गए। हादसे में चांदनी राय की मौत हो गई। जबकि, चार वर्षीय माही राय, प्रेम राय, नीतीश राय और रोहित राय घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायल चारों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस बाबत इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों बाइकों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें