कसया। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कुरमौटा के टोला मंझरिया में करंट की चपेट में आने से महिला झुलस गई। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कुरमौटा के टोला मंझरिया में बेबी (28) पत्नी रमेश बुधवार की रात बोर्ड में पंखे का प्लग रही थीं। उसी दौरान करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन रात में ही जिला अस्पसाल ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनकी दो पुत्रियाें पलक (9), कीर्ति (5) और तीन साल के पुत्र पीयूष के सिर से मां का साया उठ गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है