फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की चपेट में आई महिला की मौत

Tue, 25 Jun 2024 05:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के सिधुआं बाजार में रविवार की रात करीब 11 बजे सड़क पर टहल रही 45 वर्षीय महिला किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिधुआं बाजार निवासी तेतरी देवी रविवार की रात भोजन करने के बाद सोने चली गईं। लेकिन, उमस भरी गर्मी की वजह से वे घर से निकलकर पडरौना-दुदही मार्ग पर टहलने लगीं। उसी दौरान वे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले गए। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें