रामकोला। कस्बा के रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर एक महिला ट्रेन की चपेट आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोग उन्हें अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। रविवार की शाम रामकोला नगर के मथुरा नगर निवासी प्रमोद रौनियर की 32 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी रेलवे स्टेशन के तरफ टहलने गई थीं। काफी देर बाद घर वापस नहीं आई तो परिजन खोजने निकले तो देखे कि रामकोला रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाले सिंगहा रोड रेलवे क्रासिंग पर लोगों की भीड़ लगी है। करीब गए तो देखा कि ट्रेन से कटने से सुनीता की मौत हो गई है। मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेन की चपेट में घायल हो गईं थी, उन्हें अस्पताल भेजवाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया गया है, उसी दौरान उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक हालत ठीक नही था। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर आई रेलवे पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।