फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आई महिला की मौत

Thu, 07 Sep 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव देवराड़ पिपरा निवासी एक महिला बुधवार की दोपहर में पंखा का तार लगाते समय करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे हाटा सीएचसी ले आए, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र देवराड़ पिपरा गांव के बाजार टोला निवासी रमेश चौहान की 30 वर्षीय पत्नी दीप्ती देवी घर में पंखा का तार लगा रही थीं। उसी दौरान उसमें करंट आ गया। उसकी चपेट में आने से वह अचेत होकर फर्श पर गिर गईं। परिजन उन्हें तत्काल हाटा सीएचसी ले आए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में हलका दरोगा अनुराग यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। परिजन मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत नहीं हुए। इसके चलते पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें