फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में महिला हिरासत में

Tue, 13 Aug 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को सोमवार की शाम हिरासत में लिया। सूत्रों की मानें तो महिला के पास से पुलिस ने मादक पदार्थ बरामद किया है। महिला किसी बड़े तस्करों के रैकेट से जुड़ी है। पुलिस उसकी निशानदेही पर इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हालांकि ऐसी किसी जानकारी से पुलिस अभी इन्कार कर रही है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।-
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी एक ट्राली लकड़ी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम एक ट्राली लकड़ी बरामद की। गश्त पर निकली पुलिस ने लकड़ी लदी ट्राली को रोका। चालक लकड़ी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। संदेह होने पर पुलिस उसे थाने ले गई। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें