फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आधी रात घर में घुसे युवक का महिला ने प्राइवेट पार्ट काटा

Sat, 16 Dec 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां से उसके घर मिलने पहुंचे युवक का महिला ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। खून से लथपथ युवक को पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहां युवक का इलाज चल रहा है। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक ने बताया कि बृहस्पतिवार की मध्य रात वह गांव की ही एक महिला, जिससे पहले से उसकी जान पहचान थी, उसके बुलाने पर गया था। घर में पहुंचते ही महिला ने चाकू से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसकी इस हरकत के बाद वह जान बचाकर किसी तरह घर से बाहर भागा। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन युवक को खड्डा क्षेत्र की तुर्कहां सीएचसी पर ले गए, लेकिन तब तक खून अधिक बहने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खड्डा थाने के एसएचओ नीरज राय ने बताया कि सूत्रों से इस घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें