गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम झरही टोला में 25 वर्षीय विवाहिता ने पारिवारिक विवाद से आहत होकर कमरे में फंद से झूल गई। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें दुदही सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झरही टोला की किरन (25) की शादी वर्ष 2019 में भतहवा निवासी मिथुन से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह उनके घर किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था। इससे नाराज किरन कमरे जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिवार के लोग उन्हें कमरे में फंदे से लटका देख शोर मचाया, तो परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंचे और उन्हें तत्काल दुदही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।