रामकोला। थाना क्षेत्र के बरवा बाजार में बुधवार को रिश्तेदारी में आई 22 वर्षीय महिला टेबल फैन में उतने करंट की चपेट में आ गई। वह अचेत होकर गिर गई। रिश्तेदार उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के भिसवा सरकारी गांव की शिवकुमार की पत्नी नीता अपने रिश्तेदार के घर बरवा बाजार आई है। बुधवार को वह घर में लगे टेबल फैन को अपनी तरफ घुमा रही थी। तभी उसमें करंट उतर गया और वह इसकी चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ी। सीएचसी में उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है। संवाद