फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज के लिए महिला को पीटा, छह पर केस

Wed, 28 Feb 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। कप्तानगंज कस्बा के वार्ड दस निवासी हाशिम सिद्दीकी ने दहेज के लिए दस लाख रुपये व चार पहिया नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


कप्तानगंज कस्बा के वार्ड नंबर दस निवासी हाशिम सिद्दीकी ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी पिछले वर्ष फाजिलनगर कस्बे के वार्ड नं 11 निवासी गुड्डू अली के साथ हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद से ही गुड्डू अली दस लाख रुपये और चार पहिया की मांग करने लगा। विरोध करने पर वे बेटी को मारने-पीटने लगे। शादी के तीन माह बाद से आठ बार कमरे में बंद कर बेटी को पीटा गया। पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें