फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तंत्र मंत्र का आरोप लगाकर महिला को पीटा

Sat, 20 Apr 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के नाहर छपरा गांव निवासी बुधिया देवी की गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर तंत्र-मंत्र का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। घायल महिला का इलाज स्थानीय सीएचसी में हुआ। पुलिस इस मामले में गांव के सिकंदर और निशा कुमारी पर मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

-
घर का ताला तोड़कर चोरी
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के पकड़ी बावन गांव की रहने वाली समीरा खातून अपने पति के पास हरियाणा गई थीं। 14 अप्रैल को जब वह घर आईं तो मेन गेट का ताला टूटा देख दंग रह गईं। कमरे में रखा सामान बिखरा था और एलईडी टीवी, स्टेबलाइजर गायब थे। पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस चोरों का पता लगा रही है।
-
मारपीट करने वाले चार पर केस
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के देवउरवा गांव निवासी खूबलाल के बेटे अंकित की एक सप्ताह पहले गांव के ही कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि गेहूं की मड़ाई के दौरान पास के खेत के भी कुछ गेहूं की मड़ाई करा ली। विरोध करने पर लोगों ने विवाद किया। पुलिस ने गांव के सहाबुद्दीन अली, अली अहमद, आस मोहम्मद और कैसर अली पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

-
तीन लोगों पर केस
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सर खास गांव निवासी भोला प्रसाद का बेटा गणेश प्रसाद घर का सामान लाने नगर के ओम चौक पर गया था। लौटते समय पुरानी रंजिश को लेकर गांव के लल्लन प्रसाद, अर्जुन, सुमित्रा देवी रास्ते में घेरकर उसकी पिटाई कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
-
तीन पर मारपीट का केस दर्ज
पटहेरवा। क्षेत्र के मीर बिहार निवासी रफीक ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव की दो महिला सहित तीन लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। घटना 27 मार्च की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। संवाद
-
दो लोगों पर मारपीट का केस दर्ज
पटहेरवा। क्षेत्र के कुचिया खास गांव की गूंजा शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि वे मां के साथ खेत में गन्ने की बुआई कर रही थीं। उसी दौरान गांव के दो लोग खेत में आए और अपशब्द बोलते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
पांच लोगों पर अपहरण का केस
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव की ही एक महिला समेत पांच लोगों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। कहा है कि उनकी बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। तीन अप्रैल को दारोपी उसको बहला-फुसलाकर भगा ले गए। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें