उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया है कि उनके पति शनिवार को एक रिश्तेदार के घर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस का व्यक्ति उन्हें अकेला देख घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। संवाद