कसया। थाना क्षेत्र के कंखोरिया की महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्हाेंने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
गांव निवासी पानमती ने थाने में दिए गए तहरीर में कहा कि गांव में विद्युत निगम की तरफ से पोल लगाया जा रहा था। लेकिन पोल लगने नहीं दे रहे हैं l इस मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया क़ो प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराई थी। इस पर क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व कर्मी मौके पर पहुंच कर सीमांकन कर के पोल लगाने का स्थान निर्धारित कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह अचानक आरोपी उनके घर में घुस कर लाठी-डंडे से मारपीट की। पीड़िता महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला के साथ मारपीट आदि घटना क़ो लेकर पीड़िता महिला पानमती देवी सहित राजेश, उमेश, संजू, रामबृक्ष, सन्नी, तेज प्रताप चौहान, नर्सिंग चौहान, राज कुमार, सुमित्रा देवी आदि महिला के परिजन व गांव के लोगों ने भी प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस को मौके पर भेजकर पोल लगवा दिया गया है।