फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंजीकृत डॉक्टर दिल्ली में ड्यूटी पर, झोलाछाप कर रहा था इलाज

Fri, 18 Aug 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बोदरबार में संचालित अस्पताल को सील करते डिप्टी सीएमओ राकेश गुप्ता ।संवाद
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ के छापे में खुली पोल, भागा झोलाछाप
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के एक बाबू की शह पर संचालित हो रहा था अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिस डॉक्टर के नाम पर बोदरवार का आदित्य हॉस्पिटल का पंजीकरण हुआ था, वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ओपीडी कर रहा था। उसके नाम पर झोलाछाप मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में शुक्रवार को यह पोल खुली तो मौजूद मरीज भी दंग रह गए। डिप्टी सीएमओ ने हॉस्पिटल को सील करा दिया। चर्चा है कि सीएमओ कार्यालय के एक बाबू की शह पर यह अवैध अस्पताल संचालित हो रहा था।
बोदरवार के भलुही चौराहा बड़हरा रोड पर आदित्य हॉस्पिटल काफी दिनों से संचालित होता था। इसका पंजीकरण जिस एमबीबीएस डॉक्टर के नाम पर था, उनके मोबाइल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संपर्क किया। वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया में ओपीडी कर रहे थे। उस डॉक्टर के नाम पर यहां एक झोलाछाप मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर वह खिसक लिया।
विज्ञापन

अस्पताल में ओटी और सिर्फ चार बेड थे। एक मरीज भर्ती था। इसके अलावा कोई डॉक्टर मौके पर नहीं मिला। संचालक की ओर से कोई जानकारी भी नहीं दी गई। चर्चा है कि अस्पताल सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी की शह पर काफी दिनों से अवैध तरीके से संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

सीएमओ तक मामला पहुंचने के बाद डिप्टी सीएमओ राकेश गुप्ता के नेतृत्व में छापा मार कर अस्पताल सील किया गया। डिप्टी सीएमओ राकेश गुप्ता ने बताया कि जिस डॉक्टर के नाम पर अस्पताल का पंजीकरण था। वह दिल्ली में ड्यूटी कर रहे हैं। दूसरा कोई इलाज यहां पर कर रहा था। टीम को देखकर भाग निकला। अस्पताल को सील कर दिया गया है। संचालक पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें