फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोल बम के जयकारों के साथ कांवड़ियों का जत्था अयोध्या रवाना

विज्ञापन
गोलाबजार में कांवरियों के जत्थे को माला पहनाकर रवाना करते पूर्व विधायक जय चौबे जिला पंचायत अध्य
विज्ञापन
- अयोध्या से जल भरकर तेरस के दिन तामेश्वरनाथ में करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। श्रावण मास पर कांवड़ियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होने लगा है। बुधवार को शहर के गोला बाजार के कांवड़ियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल ने झंडी और फूल माला पहनाते हुए उन्हें रवाना किया।
विज्ञापन


श्रावण मास के तेरस के दिन कांवड़िये बाबा तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। इससे पूर्व कांवड़ियों ने शहर में जुलूस निकाला। डीजे की धुन पर शिवभक्त नृत्य करते हुए शहर से रवाना हुए। पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ के नाम से जाना जाता है। ऐसे में सभी को अपनी आस्था बनाए रखनी होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि यह पर्व सभी की आस्था का केेंद्र है। इस बार दो माह तक श्रावण मास का पर्व मनाया जाएगा। लोग शांति पूर्वक भोलेनाथ को जलाभिषेक करें और अपनी मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगे।
विज्ञापन


इस दौरान अंकुर पांडेय, दुर्गेश जायसवाल, अब्दुल्लाह खां, भोलू उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें