फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रंगोली प्रतियोगिता के विजेता किए गए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय मगडीहा में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व आत्मनिर्भर भारत विषयों पर आधारित आकर्षक रंगोली बनाई। बीईओ अमरनाथ पांडेय ने बनाई गई रंगोली देखा और बच्चों की प्रतिभा को सराहा। कहा कि रंगोली केवल रंगों और आकृतियों का मेल नहीं है। यह हमारी कला, संस्कृति, रचनात्मकता और सकारात्मक सोच की सुंदर अभिव्यक्ति है। जब बच्चे अपने हाथों से रंगों को सजाकर कोई संदेश देते हैं। वह संदेश समाज तक बहुत सहजता से पहुंचता है। अध्यक्षता विजेंद्र उपाध्याय व संचालन हरेकृष्ण पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश तिवारी, धर्मप्रकाश पाठक, जय प्रकाश मणि, विजय कुशवाहा, त्रियुगी नारायण सिंह,अंजनी नंदन द्विवेदी, दीपक दुबे, शैलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें