सेठ एमआर जयपुरिया में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
पडरौना। नगर के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल परिसर में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता, कोलाज मेकिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य राजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। इससे वैश्विक स्तर की चिंता बढ़ गई है। पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए धरती और पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है। इसलिए पर्यावरण में प्रदूषण कम करने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इसके बाद विद्यालय में आयाेजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अमृत्या सिंह, साक्षी सिंह, युवराज सिंह, देवांश अवस्थी, हिबा हामिद, इक़रा अंसारी, आरव तुलस्यान, हर्षिता, रिद्धि, वेदांश केडिया आदि को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अंजू मोहनन, कृति शुक्ला, प्रदीप सिंह, कुंजबिहारी शर्मा, सरफराज अंसारी, चेतन कुमार, मीना पांडेय आदि मौजूद रहे।