कंबल लदे ट्रक से 140 पेटी शराब बरामद
सलेमगढ़(कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर चौकी की पुलिस ने बृहस्पतिवार की भोर में कंबल लदे एक ट्रक से 140 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। हरियाणा निर्मित इस शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सीओ संदीप वर्मा के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। ट्रक की तलाशी ली गई तो कंबल लदे ट्रक में छिपाकर रखी 140 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके साथ ही नसीम और मुहम्मद चांद निवासी घूरे मुरादाबाद और मुबारक निवासी मुरादाबाद को पकड़ा गया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।