फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लग्जरी वाहन से शराब बरामद, दबोचे गए दो तस्कर

Mon, 10 Jul 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वॉट टीम और तरयासुजान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी
पडरौना। तरयासुजान पुलिस और स्वाॅट ने लच्छीराम चौराहा पर घेरेबंदी कर शराब तस्करों को दबोच लिया। कार और स्कार्पियो में छिपाकर शराब बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर दो तस्करों को जेल भेज दिया। जिले से ताल्लुकात रखने वाले रैकेट में शामिल लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस को जानकारी मिली कि रविवार को लच्छीराम के रास्ते बिहार में दो लग्जरी वाहनों से शराब की खेप जाने वाली है। पुलिस ने चौराहे पर घेरेबंदी की। कुछ देर बाद एक कार और स्कार्पियो आती हुई दिखी। पुलिस ने दोनों वाहनों को संदेह के आधार पर रोकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तस्करों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान वाहनों में 29 पेटी बीयर, 18 पेटी अंग्रेजी शराब, सात पेटी देसी शराब बरामद हुई। गाड़ी व शराब की कीमत 32,33,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब तस्करों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के अंदामा गांव निवासी इंदल राय, इसी जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बखरा उर्फ कृतपुरा गुरुदास निवासी राजीव कुमार के रूप में किया।
इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शराब तस्करों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इनके रैकेट में जुड़े लोगों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें