फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में पानी के लिए करना होगा इंतजार

Tue, 21 May 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। कुशीनगर व महराजगंज जनपद के किसानों को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से फसल की सिंचाई के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सूरजपुरवा पाॅवर स्टेशन में मरम्मत के चलते पानी छोड़ने में दिक्कत है। पहले सोमवार से नहर में पानी छोड़ा जाना था। यह जानकारी वाल्मीकि गंडक बैराज के कार्यपालक अभियंता ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को दी। वाल्मीकि गंडक बैराज से निकली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से कुशीनगर व महराजगंज जनपद के किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। गंडक परियोजना सिंचाई खंड गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता ने गंडक बैराज के अधीक्षण अभियंता को संदेश भेजकर रोस्टर के अनुसार 20 मई से 4000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज करने का अनुरोध किया था। इससे उम्मीद बढ़ी थी कि नहर में पानी संचालित होने से किसानों को राहत मिल जाएगी। बैराज के कार्यपालक अभियंता अभय चंदन ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को जानकारी देते दी है कि मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किलोमीटर बिंदु 46.70 पर स्थित सूरजपुर हाइड्रो पावर स्टेशन में मरम्मत कार्य चल रहा है। ऐसे में पानी नहीं छोड़ा जा सकता है। मरम्मत कार्य पूरा होने के उपरांत नए रोस्टर से नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें