फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के बजाय सौर ऊर्जा से चार्ज करेंगे मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर के बजाय सौर ऊर्जा से चार्ज करेंगे मोबाइल फोन
विज्ञापन

खड्डा। बाढ़ से प्रभावित रहने वालों गांवों में सूर्य की रोशनी से रात का अंधेरा दूर होगा। गांवों में सोलर लाइट लगाने की 25 हजार लोगों की आस पूरी होगी। ऐसा होने पर लोगों को ट्रैक्टर के बजाय सोलर लाइट की मदद से मोबाइल फोन चार्ज करने की सहूलियत मिलेगी।
विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर शासन ने बाढ़ प्रभावित मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर आदि गांवों को उर्जीकृत करने के लिए 663.35 लाख (छह करोड़ तिरसठ लाख पैंतीस हजार) की धनराशि जारी करते हुए यूपी नेडा को कार्य सौंप दिया है। इसकी जानकारी होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। लोगों का कहना इससे गांवों में बिजली की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के अनु सचिव सुनील चौहान की तरफ से उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) के निदेशक को पत्र भेजा है। उसमें लिखा गया है कि खड्डा विकास खंड में कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति नदी की धारा में पोल बह जाने से बाधित है। उसे सोलर सिस्टम के जरिए बहाल किया जाए। इसके लिए शासन ने राज्यपाल की अनुमति से 663.35 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन ने कार्य की गुणवत्ता की शर्त में कहा है कि जारी धनराशि इसी मद में खर्च होगी। कार्य की समीक्षा थर्ड पार्टी से होगी। कार्य से संबंधित सूचना पट्ट लगवाना होगा। तय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराकर इसकी प्रगति रिपोर्ट देनी होगी।
बाढ़ प्रभावित गांवों में बिजली की आपूर्ति नहीं होने से लोग ट्रैक्टर की मदद से मोबाइल फोन चार्ज करते थे। काफी प्रयास के बाद भी गांवों में बिजली का कनेक्शन नहीं पहुंच सका। इससे परेशान लोगों ने विधायक से कार्रवाई की मांग की। विधायक ने जिला प्रशासन से टॉवर लगाकर बिजली के तार दौड़ाने और सोलर ऊर्जा से गांव में आपूर्ति का विकल्प सुझाया। टॉवर लगाने में करीब 35 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान था, जबकि सोलर ऊर्जा के विकल्प में महज सात करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में विधायक विवेकानंद पांडेय ने बताया कि खड्डा विधानसभा क्षेत्र में गंडक नदी पार रहने वाली करीब 25 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत जल्द ही काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें