फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली बिल जमा करने के लिए किया जाएगा जागरूक

Mon, 14 Oct 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विद्युत वितरण खंड की तरफ से बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली में बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी लोगों को बिजली का बकाया बिल की भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

एक्सईएन संजय सागर ने बताया कि बिजली निगम की तरफ से राजस्व वसूली अभियान के तहत उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। पूरे शहर में जागो उपभोक्ता जागो, बिजली बिल भुगतान करो रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ता बिल जमा कर दें। जो उपभोक्ता अब तक बिल जमा ही नहीं किए हैं, उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। बकाया राजस्व वसूली के लिए जिला प्रशासन को आरसी प्रेषित कर दी जाएगी। चोरी से बिजली न जलाएं, पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें