पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के पटखौली गांव की निवासी जैतून निशा ने पटहेरवा थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनका निकाह वर्ष 2007 में नुरुल होदा के साथ हुआ था। निकाह में उपहार स्वरूप एक लाख रुपये नकद सहित घरेलू सामान पिता ने दिया था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और दहेज की मांग करने लगा। महिला का कहना है कि उसका एक बेटा भी भी है।
कहा कि पति ने अब दहेज के लिए घर से निकाल दिया है। महिला का आरोप है कि उसके घरवालों ने जब उसे समझाने का प्रयास किया तो गालियां देते हुए जानमाल की धमकी दी। उसने साथ रखने से मना कर दिया है।
महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी पति नुरुल होदा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।