फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तलाक देने के मामले में पत्नी ने दर्ज कराया केस

Fri, 28 Apr 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पति, सास, ससुर व ननद पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी डीह में कथित रूप से पत्नी को सूरत (गुजरात) से मोबाइल फोन से तीन तलाक देने के मामले में पति सहित सास, ससुर व ननद पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी डीह गांव की विवाहिता रुमाना खातून ने पति गुफरान शेख पर सूरत से मोबाइल फोन से तलाक देने की शिकायत पुलिस से की थी। पत्नी का आरोप है कि वह फोन पर तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकल जाने को कह रहे हैं। पति के पिता शरीफ शेख, सास मनबीरभ खातून व ननद आशिया खातून ने उसे पति के कहने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया है। महिला का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। शादी के बाद से पति सहित अन्य ससुराल वाले बाइक व नकदी के लिए मारते पीटते व उत्पीड़न करते हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक (अपराध) उमेश कुमार सिंह बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति, सास, ससुर व ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें