फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

Thu, 03 Aug 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया-देवरिया मार्ग पर सड़क पार करते समय मंगलवार की रात हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घर में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के धनवारी टोला में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर घायल पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद गांववालों ने बाइक को कब्जे में ले लिया।
कसया थाना क्षेत्र के धनवारी टोला निवासी 70 वर्षीय हंसनाथ का मकान देवरिया-कसया रोड के किनारे है। घर के सामने सड़क के उस पार किराने की दुकान और घोठा है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे घोठा पर पशुओं को बांधकर हंसनाथ और उनकी 60 वर्षीय पत्नी शिव कुमारी घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान कसया की तरफ से बाइक लेकर जा रहे युवक ने टक्कर मार दी। इससे शिव कुमारी की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल हंसनाथ को घरवाले लेकर लोग कसया सीएचसी पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक को गांव वालों ने कब्जे में लेकर पुलिस को जानकारी दी। शिव कुमारी की मौत के बाद घरवालों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक चालक युवक हाॅर्न दे रहा था, लेकिन बुजुर्ग दंपती को सुनाई नहीं दिया और गलत साइड से चार पहिया वाहन गुजर रहा था। इसलिए दुर्घटना हुई। कसया इंस्पेक्टर डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें