फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुराल आए युवक पर पत्नी ने किया धारदार हथियार से हमला

Thu, 14 Dec 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के शोभाछपरा टोला में मंगलवार की देर रात युवक को ससुराल जाकर पत्नी को डांटना महंगा पड़ गया। गुस्साई पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया और भाग गई। ससुराल के लोगों ने खून से लथपथ युवक को नजदीक के सीएचसी पहुंचाया, उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महराजगंज जनपद के भिटौली थाने के जगदीशपुर गांव निवासी महेंद्र साहनी की शादी नेबुआ नौरंगिया थाना के रामपुर खुर्द गांव के शोभाछपरा टोला निवासी राजेंद्र साहनी के घर हुई है। मंगलवार को महेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा था। रात में चरित्र पर संदेह की बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। नाराज पत्नी ने गुस्से में धारदार हथियार से पति पर प्रहार कर दिया और कहीं भाग गई। ससुराल के लोग खून से लथपथ युवक को नेबुआ नौरंगिया सीएचसी ले गए। इस घटना की जानकारी होने पर बुधवार को खड्डा के सीओ संदीप वर्मा गांव में पहुंचे और लोगों से घटना के कारणों की जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एएसपी रितेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। पता करा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें