फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुबई में फंसे पति की वतन वापसी के लिए पत्नी ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में फंसे पति की वतन वापसी के लिए पत्नी ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार
विज्ञापन

16 सितंबर 2022 को वेल्डर का कार्य करने गए थे लीलाधर छपरा निवासी प्रमोद
पकड़ियार बाजार। खाड़ी देश में वेल्डर का कार्य करने गए क्षेत्र के लीलाधर छपरा निवासी एक व्यक्ति एजेंट की जालसाजी के कारण धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं। इसकी जानकारी होने पर परिजन उनकी स्वदेश वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लीलाधर छपरा निवासी मीरा देवी ने विदेश मंत्रालय को मांग पत्र भेजा है। इसमें दुबई में फंसे पति की वापसी की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है की जटहा बाजार निवासी एक एजेंट ने उनके पति प्रमोद शर्मा को वेल्डर के पद पर 16 सितंबर 2022 को दुबई भिजवाया था। पत्नी का आरोप है कि बताए गए कार्य की जगह दूसरा कार्य लिया जा रहा है। बीते चार माह से वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। विदेश भेजने वाले एजेंट से सहयोग के लिए फोन करने पर विदेश में ही पति को फंसा देने की धमकी और गालियां दे रहे हैं। फोन पर महिला को उनके पति ने बताया की वेतन नहीं मिलने से खाने के लाले पड़ गए हैं। पत्नी ने विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर एजेंट पर कार्रवाई करने और पति के वतन वापसी की गुहार लगाई है। प्रवासी भारतीय मदद समूह कुशीनगर के संस्थापक अरविंद कुमार सागर व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि प्रमोद के परिजनों से पूरी जानकारी ली गई है। एजेंट पर कार्रवाई के लिए पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है। विदेश में मौजूद संस्था के लोग उनके संपर्क में हैं। उनके वतन वापसी के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें