फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने भी दिया बेटे का साथ: बहला-फुसलाकर ससुराल से पत्नी को घर लाया पति, रात में जबरन किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

Sat, 26 Nov 2022 09:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर

सार

इस घटना के बारे में उसने सुबह होते ही अपनी सास से बताई तो वह भड़क गई और घर के सभी सदस्यों ने उसे घर से निकाल दिया। उन सभी ने कहा कि एक माह के अंदर अपने मां-बाप से एक लाख रुपये लेकर आना, नहीं तो तुम्हारे पति की दूसरी शादी कर देंगे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटहेरवा थाना के एक गांव की विवाहिता अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने व उसके स्वजनों पर दहेज के लिए पिटाई करने व घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी अक्तूबर 2019 में हुई थी। शादी के बाद एक बच्चा भी है, लेकिन शादी के समय से ही पति, उसके भाई व मां एक लाख रुपये दहेज के लिए उसका हमेशा मानसिक उत्पीड़न तथा पिटाई करते थे। 

12 जनवरी 2020 को पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने पिता के घर रहने लगी। पति बातचीत करना व फोन उठाना भी छोड़ दिया। आहत होकर व खर्चे के लिए न्यायालय की शरण में गई, लेकिन इसी बीच उसके पति उसके घर गए और 26 अक्तूबर 2022 उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए और मुकदमा उठाने की दबाव देते हुए उसके साथ रात में जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। 

इस घटना के बारे में उसने सुबह होते ही अपनी सास से बताई तो वह भड़क गई और घर के सभी सदस्यों ने उसे घर से निकाल दिया। उन सभी ने कहा कि एक माह के अंदर अपने मां-बाप से एक लाख रुपये लेकर आना, नहीं तो तुम्हारे पति की दूसरी शादी कर देंगे। 
विज्ञापन

वहीं उसके पति ने बिना तलाक दिए सात नवंबर 2022 को दूसरी शादी कर ली। इस संबंध में पटहेरवा थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति सहित छह पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें