फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्नी पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

Sun, 20 Jul 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति की शादी दस वर्ष पहले हुई थी। इसके दो बच्चे हैं। पति रोजी रोटी कमाने परदेस गया था। कुछ माह पहले घर लौटा तो पत्नी का अवैध संबंध रिश्ते के एक व्यक्ति के साथ होने की जानकारी मिली। इसका एतराज पति ने जताया तो पत्नी नाराज हो गई और तरह तरह का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने लगी। आरोप है कि 14 जुलाई की रात में पति के खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया, इससे खाने के तबीयत खराब हो गई। पत्नी रात में ही मायके चली गई। बीमार युवक को लोग तुर्कहा सीएचसी ले गए, उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां 24 घंटे इलाज के बाद जान बची। युवक के पिता ने खडडा पुलिस को बहू की कारश्तानी बताते हुए तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें