फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी में घर वाले बने रोड़ा तो गंडक नदी में कूदा प्रेमी जोड़ा

Sat, 16 Sep 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। घर वालों की दखलअंदाजी से नाराज नाबालिग प्रेमी जोड़े शुक्रवार की शाम गंडक नहर में जान देने के लिए कूद गए। राहगिरों के शोर मचाने पर आस-पास के युवकों ने जान पर खेलकर उन दोनों को नहर से निकालकर बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी ले गई। इलाज के बाद थाने पर घर वालों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सेरही थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले नाबालिग प्रेमी जोड़े कक्षा नौ में पढ़ते हैं। करीब पांच साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध है। छह माह पूर्व दोनों एक मंदिर में शादी भी कर लिया है। इसकी जानकारी किशोरी के घर वालों को हुई तो इसका रिश्ता दूसरे जगह तय करने लगे। दूसरे जाति का किशोर होने के कारण किशोरी के घर वाले शादी करने से मना कर दिया। इससे नाराज प्रेमी जोड़े एक साथ जान देने का मन बना लिया। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे दोनों बनरहा रेगुलेटर पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर 100 मीटर दक्षिण पहुंचे और नहर में कूद गए। यह देख उधर से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो आस-पास गांव के युवक नहर में कूद गए और दोनों को डूबने से बचा लिया। थाने लेकर प्रेमी युगल ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हम लोग अलग नहीं रह सकते हैं। छह माह पूर्व शादी एक मंदिर में कर चुके हैं। अलग-अलग जाति के होने के कारण किशोरी के घर वाले शादी करने को राजी नहीं है। दोनों के घर वालों को समझाने के बाद पुलिस ने सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि प्रेमी जोड़े नाबालिग हैं। नहर में जान देने के लिए कूदे थे। घर वालों को बुलाकर समझाया गया और सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें