फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुंबई से शव घर पहुंचा तो मची चीख-पुकार

Thu, 18 Jan 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरस्थान। कुबेरस्थान क्षेत्र के अन्हारीबारी के युवक की रविवार को मुंबई में मौत हो गई थी। उनका शव बुधवार की सुबह मृतक के गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कुबेरस्थान के अन्हारीबारी गांव निवासी अयोध्या पटेल का छोटा लड़का परशुराम पटेल (35) रोजीरोटी की तलाश में सात माह पूर्व घर से मुंबई गया था, जहां वे एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को काम करते समय परशुराम पटेल निर्माणाधीन ऊंची बिल्डिंग से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट के कारण ब्रेन का ऑपरेशन हुआ। इलाज के दौरान रविवार की शाम चार बजे परशुराम की मौत हो गई।

बुधवार की सुबह जब मृतक परशुराम का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। परशुराम की मौत से पिता अयोध्या पटेल के साथ-साथ पत्नी पूजा व पांच वर्षीय पुत्री आस्था के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें