फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम ने दिलाया भरोसा तो पांचवे दिन पेड़ से उतरा वृद्ध

Fri, 20 Oct 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामनगर में पेड़ से निचे उतरे वृद्ध सहदेव को समझाते एसडीएम आशुतोष कुमार तहसीलदार महेश कुमार सीओ
विज्ञापन
- हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में पेड़ पर पांच दिनों से चढ़ा था सहदेव
विज्ञापन

-अपनी पुस्तैनी जमीन पर ओवरहेड टैंक का निर्माण कराए जाने से दुखी था


पडरौना। पुस्तैनी भूमि पर प्रस्तावित ओवरहेड टैंक के निर्माण की जानकारी होने के बाद से पांच दिनों से रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़ा वृद्ध बृहस्पतिवार को एसडीएम के आश्वासन पर नीचे उतर आया। एसडीएम ने उसे लिखित आश्वासन दिया कि उस जमीन पर ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं कराया जाएगा। उसकी पीड़ा अमर उजाला में बृहस्पतिवार को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद एसडीएम गांव में पहुंचे थे।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में नवीन परती की भूमि पर ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य प्रस्तावित था। राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश कर चिह्नित कर दिया था। वहीं सहदेव पुत्र हरिहंगी ने उसे आबादी की जमीन बताते हुए तीन पुश्तों से परिवार के साथ रहने की बात कही थी। सहदेव ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल कर स्थगन आदेश ले लिया है। इसके बावजूद उस जमीन पर ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू कराने की बात आई तो वह नाराज होकर रविवार को घर के पास जामुन के पेड़ पर फंदा व कीटनाशक की बोतल लेकर चढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका कहना था कि जमीन पर ओवरहेड टैंक का निर्माण होने से उसका परिवार बेघर हो जाएगा। यह खबर अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में हाथ में फंदा हैं, जमीन खाली कराई तो कर लेंगे आत्महत्या शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो खड्डा के एसडीएम आशुतोष कुमार, तहसीलदार महेश कुमार, सीओ संदीप वर्मा और एसओ अजय पटेल मयफोर्स पहुंचे। पेड़ पर बैठे सहदेव की मांगें सुनी व लिखित आश्वासन देकर नीचे उतारा। पेड़ से नीचे उतरे सहदेव की तबीयत बिगड़ी तो परिजन इलाज के लिए एंबुलेंस से तुर्कहां सीएचसी लेकर चले गए।
तहसीलदार महेश कुमार ने बताया कि सहदेव की मांगे मान ली गई हैं। समझा बुझाकर नीचे उतारा गया। लिखित आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें