फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: क्रय केंद्र के निरीक्षण में गेहूं, चावल और धान जब्त

Tue, 23 Apr 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के भड़सर खास स्थित मेसर्स ओम इंडिया कंपनी के क्रय केंद्र का सोमवार को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने निरीक्षण किया। इसमें बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के मिले गेहूं, चावल और धान जब्त कर मंडी समिति को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी फरहत अफरोज और मंडी समिति परतावल के इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने सोमवार को ओम इंडिया कंपनी के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र के गोदाम में 318 क्विंटल गेहूं मिला, जिसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केवल 300 क्विंटल मिला। वहीं 33 क्विंटल चावल और पांच क्विंटल धान का स्टाक गोदाम में मिला। इसका कोई रिकार्ड नहीं मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने 18 क्विंटल गेहूं, 33 क्विंटल चावल और पांच क्विंटल धान को कब्जे में लेकर मंडी समिति को सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बताया कि राज्य कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम 1964 की धारा के तहत लाइसेंस की शर्तों को का उल्लंघन करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। क्रय केंद्र के प्रोपराइटर अमित मद्धेशिया को स्पष्टीकरण भेज कर जवाब तीन कार्य दिवस में मांगा गया है। अन्य कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें