समउर बाजार/उजारनाथ। क्षेत्र में रविवार की रात आंधी के साथ हुई बारिश से फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। गेहूं, सरसों और गन्ने की फसलें गिर गई हैं। किसानों ने क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।
क्षेत्र के पटहेरवा, पिपराकनक, मीरबिहार, गगलवा, धूसवा, रजवटिया, महुअवा, लहलादपुर आदि गांवों के किसानों को आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के अब्दुल मजीद, मोहम्मद जहीर, शिव प्रसाद, रवींद्र सिंह, हरिकेश आदि ने बताया कि प्रशासन को फसलों की क्षति का आकलन करा कर तत्काल मुआवजा देना चाहिए। उजारनाथ क्षेत्र के मोगलपुरा, करमैनी, सिंदुरिया बुजुर्ग, गगलवा, धूसवा, जवार भैंसहा, सपही खास, देवरिया वृत, लोहलनगड़ी आदि गांवों के गुलाब, विनय श्रीवास्तव, वंशी खरवार, जंत्री, पारस, रफिक, अब्बास अली, पतरू प्रसाद, शिव नारायन, रवींद्र सिंह, हरिकेश आदि किसानों ने मुआवजे की मांग की है।