फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य का किया स्वागत

Tue, 10 Sep 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साखोपार। क्षेत्र के बाड़ी पुल चौराहे पर सोमवार को उत्तर प्रदेश में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने सदस्य नामित होने के बाद पहली बार जिले में आए थे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत फुलबदन ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्यता मिली है। उस उम्मीद पर खरा उतरूंगा। लोगों की शिकायतों का निस्तारण के अलावा समिति के कार्यों का समय से पूरा करने के लिए पूरी ताकत से कार्य किया जाएगा। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष किन्नरेश चौबे, राजीव प्रताप सिंह, रुपेश तिवारी, अमरनाथ कुशवाहा, संतोष गुप्ता, शैलेंद्र राय, बिट्टू चौधरी, बिट्टू मद्धेशिया आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें