फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाट माप विभाग ने पकड़ा अवैध तेल, आपूर्ति विभाग दर्ज कराएगा केस

Sat, 12 Jul 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरगिंया क्षेत्र के खजुरिया स्थित एक पेट्रोलपंप परिसर में ब्राउजर टैंक से डीजल बेचते हुए बांट माप की टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने टैंक को थाने में ले जाकर दाखिल कराया। टैंकर सीसी टीवी कैमरे के सामने रखा गया है। इसमें अभी करीब 200 लीटर डीजल है। इस मामले की जांच पूर्ति विभाग ने शुरू किया है। कमियां मिलने के बाद डीएम से अनुमति लेने के बाद केस दर्ज कराएगा। जानकारी के अनुसार पड़रौना पनियहवां मार्ग किनारे पेट्रोल पंप परिसर में 2000 लीटर क्षमता वाले अवैध रुप से डीजल बेचे जाने की सूचना पर बांट माप और पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। जिसपर बांट माप के अधिकारी जितेंद्र पांडेय और पूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से पकड़कर थाने में बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें