फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: क्रशर पर गन्ना बेचते समय तौल इंचार्ज ने पकड़ा, ट्रांसपोर्टर ने की मारपीट

Thu, 08 Feb 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अमवा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर शाम को चीनी मिल लेकर जा रहे ट्रॉली को एक क्रशर पर बेचते समय तौल इंचार्ज ने पकड़ लिया। विरोध करने पर तौल इंचार्ज के साथ मारपीट की गई। तौल इंचार्ज ने पुलिस को ट्रांसपोर्टर सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तौल लिपिक ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो तौल ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढा का क्रय केंद्र जंगल सिंघा पट्टी बी गांव में है। बुधवार की देर शाम को किसानों का गन्ना तौल होने के बाद ट्रांसपोर्टर ने ट्राला पर गन्नें की लोडिंग कराकर चीनी मिल के लिए भेजवा दिया। अमवा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर शाम को ट्राला को एक क्रशर पर बेचा जा रहा था। सूचना मिलते ही तौल इंचार्ज राजन कुमार मौके पर पहुंचे और उसका विरोध किए। आरोप है की चालक और एक और व्यक्ति ने तौल इंचार्ज को मारपीट कर वहा से भाग गए। तौल इंचार्ज ने खिरकिया पुलिस चौकी पर ट्रांसपोर्टर, ट्रैक्टर चालक और एक और व्यक्ति के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। तौल इंचार्ज ने तहरीर में कहा है की हमेशा यह ट्रांसपोर्टर गन्ने की चोरी करता है, चीनी मिल पर प्रतिदिन गन्ना कम हो जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें