फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोहरे के साथ सताएगी गलन, पांच दिनों तक गिरा रहेगा पारा

विज्ञापन
शाम ढलने पर गलन बढ़ी तो लोगों ने लिया अलाव का सहारा। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कोहरे के साथ सताएगी गलन, पांच दिनों तक गिरा रहेगा पारा
विज्ञापन

- छह से नौ डिग्री न्यूनतम और 14 से 18 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद में आगामी पांच दिनों तक ठंड से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कोहरे के साथ गलन सताएगी। पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री सेल्सियस और 14 से 18 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। दिन में धूप निकलने का अनुमान है।
जिले में बीते दो जनवरी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते दो दिनों से दिन में धूप निकल रही है, लेकिन रात में कोहरा और दिन में हवा चलने की वजह से दिन ढलते ही गलन बढ़ जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार लोगों को 22 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप खिलेगी पर रात में कोहरा छाने और पछुआ हवा चलने से दिन ढलते ही गलन भरी ठंड बनी रहेगी।
22 जनवरी तक मौसम का पूर्वानुमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
बुधवार 14.9 डिग्री सेल्सियस 6.4 डिग्री सेल्सियस
बृहस्पतिवार 14.9 डिग्री सेल्सियस 6.5 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार 15.5 डिग्री सेल्सियस 7.5 डिग्री सेल्सियस
शनिवार 16.2 डिग्री सेल्सियस 8.4 डिग्री सेल्सियस
रविवार 18.1 डिग्री सेल्सियस 9.9 डिग्री सेल्सियस
कोट
भारत सरकार की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सुबह कोहरा छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। इस अविध में दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन हवा चलने से गलन भरी ठंड बनी रहेगी। इसलिए लोगों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम रखना चाहिए।
विज्ञापन

- श्रुति वी सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सरगठिया
इस मौसम में हृदय और सांस रोग से पीड़ित व्यक्ति को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा ठंड में बच्चों को कोल्ड डायरिया, बुखार, निमोनिया समेत अन्य बीमारियां होने की संभावना रहती है।
- डॉ. अजय कुमार सिंह, एमबीबीएस एमडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें