फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

कस्बे में कई जगह जलभराव से जूझे लोग, उमस भरी गर्मी से मिली निजात
खेतों की ओर रुख किए किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बारिश का इंतजार कर रहे जनपद के लोगों को बृहस्पतिवार को भी बारिश की फुहारों ने उसम भरी गर्मी से राहत दी। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। जरूरी काम से बाजार में निकले लोगों को भीगने से बचने के लिए छाता का सहारा लेना पड़ा। वहीं कई लोगों ने भीगकर बारिश का लुत्फ उठाया। कस्बे में कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त अथवा गड्ढायुक्त होने के कारण उसमें पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
पिछले साल इसी माह में बाढ़ जैसे हालात थे। बड़ी गंडक, छोटी गंडक और बांसी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। आस-पास के गांवों के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा अत्यधिक बारिश के कारण खेतों में जलभराव होने से किसानों की धान और गन्ना की फसल डूब गई थी। फसलों को नुकसान पहुंचा था, लेकिन इस साल स्थिति विपरीत है। इस बरसात में अभी तक दो से तीन बार ही बारिश हुई है, वह भी बहुत कम। इस कारण बरसात में भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। धान, गन्ना और अन्य फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थीं। किसान इन्हें बचाने के लिए पंपिंगसेट का सहारा ले रहे थे, जिसमें इनका खर्च अधिक आ रहा था। लेकिन बारिश ने फसल को जीवनदान दिया है। साथ ही किसान खेतों की ओर चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से रुक-रुककर शुरू हुई बारिश बृस्पतिवार दिनभर होती रही। कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी होने और हवा चलने से लोगों को काफी राहत मिली।
इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी किसानों के मुरझाए चेहरे पर बारिश ने उम्मीद की किरण ला दी। किसान फसलों में यूरिया का छिड़काव करने से लेकर अन्य कृषि कार्य में जुट गए। बृहस्पतिवार की शाम को भी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी होती रही। हालांकि, इस बीच बिजली की आंख मिचौली भी जारी रही। बारिश के चलते पडरौना रोडवेज परिसर, बेलवा चुंगी, अंबे चौक, बाईपास रोड सहित कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण जलभराव की स्थिति हो गई, जिससे लोगों को उसी रास्ते गंतव्य तक जाना पड़ा। इस वजह से उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें