फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश से जलभराव, जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
पिपराघाट में सड़क पर भरे पानी सें होकर आते-जाते ग्रामीण।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
रामकोला/पिपराघाट/लक्ष्मीगंज। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। राहगीरों का कहना है कि जल निकासी के समुचित प्रबंध के अभाव में यह स्थिति बनी है। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर-7 स्थित परोरहा रेलवे अंडरपास के नीचे सड़क पर पानी भर गया। इससे राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत और हादसों की आशंका है। सेवरही ब्लॉक के पिपराघाट स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर में भी पानी भरा है। निकासी के अभाव में पानी निकलने में कई दिन लग सकते हैं। लक्ष्मीगंज कस्बे के बस स्टैंड, साप्ताहिक बाजार व डाकघर के सामने भी जलभराव है। कस्बे के मिथिलेश, मिश्रा, संतोष सिंह समेत कई निवासियों का कहना है कि सोमवार व शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में जलभराव से परेशानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें