फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, नहरें टूटने से डूबीं फसलें

विज्ञापन
अरमानों पर फिरा पानी: बगही धाम के पास माइनर टूटने से डूबी तोरी की फसल। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, नहरें टूटने से डूबीं फसलें
विज्ञापन

फसल जलमग्न होने से नुकसान की चिंता में हैं
पडरौना। अलग-अलग क्षेत्रों में नहरें टूटने से किसानों के खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों को अपने फसल को नुकसान पहुंचने की चिंता सता रही है। उनका कहना है कि सिंचाई विभाग के अभियंताओं को सूचना देने के बाद भी नहरों की मरम्मत नहीं करा रहे हैं।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार सेंदुरिया बुजुर्ग गांव के पास सोमवार रात मीर माइनर टूट गई। इससे किसानों की कई एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। किसान शौकत अंसारी, अब्बास अंसारी, दरोगा अंसारी, ग्यासुद्दीन ने बताया कि सोमवार की रात में मीर माइनर टूट गई। इससे काफी नुकसान हुआ है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रामायण पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है। नहर के टूटे हिस्से की मरम्मत के लिए जेई और ठेकेदार को भेजा गया है। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार खोटही बाजार के सामने पगार माइनर टूट गई है। इससे गन्ना, सरसों और गेहूं के खेतों से पानी होते हुए मनीताल में गिर रहा है। मनोज साहनी, जवाहर साहनी, प्रमोद प्रसाद, अनूप मौर्य ने बताया कि फसलों के नुकसान की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बगही धाम के पास सोमवार रात खानूछपरा माइनर टूट गई। इसके दोनों तरफ का पैनल टूट जाने से बगही, खानूछपरा, मठिया गांव की लगभग चार सौ एकड़ खेतों में बोई गई गेहूं व सरसों की फसल में पानी भर गया है। नहर का पानी बंद नहीं किया गया है। क्षेत्र के वीरेंद्र, काशी, गोविंद, त्रियुगी ने सिंचाई विभाग पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है। सिंचाई विभाग के जेई आकाश कुमार का कहना है कि माइनर टूटने की जानकारी हुई है। मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें