फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीआरसी परिसर में लगा पानी छात्रों को रही दिक्कत

Sat, 12 Aug 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया नगर के बीआरसी परिसर में लगा पानी।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के बीआरसी कार्यालय परिसर में बारिश का पानी एकत्र हो गया है। इससे विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है।
बीआरसी परिसर में उच्च प्राथमिक विद्यालय कसया और कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालय संचालित होता है। बीआरसी परिसर में बारिश का पानी लगने से कीचड़ पसर गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगवंत कुमार सिंह ने बताया कि बीआरसी परिसर में संचालित विद्यालय का परिसर मुख्य सड़क से नीचे है। इसके चलते बारिश होने पर पानी निकल नहीं पता है।
विज्ञापन

बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था कराने के लिए बीईओ और नगर पालिका प्रशासन को पत्र भेजा गया है। लेकिन अभी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस संबंध में बीईओ कसया रीता गुप्ता ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि समस्या की जानकारी नहीं है। उसको दिखवा कर समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें