फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर बह रहा पानी, राहगीरों को दिक्कत

Tue, 23 Apr 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। लापरवाही और उदासीनता के चलते सड़क पर पेयजल योजना का पानी बह रहा है। इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। लेकिन, जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं। उन्हें इस अव्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है। यह मामला नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर -21 बुद्ध नगरी का मामला है।
विज्ञापन


जिले की 27 वार्डों वाली सबसे बड़ी नगरपालिका कुशीनगर में अव्यवस्था का अंबार है। इस चिलचिलाती तेज धूप व लू के थपेड़ों के बीच लोगों के हलक सूख जा रहे हैं, वहीं पेयजल योजना का पानी एनएच के साइड लेन में पाइप से बह रहा है। इसे ठीक कराने के लिए न तो पालिका के जिम्मेदार और न ही स्थानीय स्तर पर ही कोई संजीदा दिखाई दे रहा है। निर्माणाधीन सड़क पर पीने का पानी बहने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पालिका का तर्क है कि वार्ड के लोग व आसपास के दुकानदार भी निर्माणाधीन सड़क से उड़ रही धूल से बचने के लिए पाइप सड़क की तरफ खोल देते हैं। ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क पर पेयजल योजना का पानी बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। पालिका के वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। अगर पेयजल बह रहा है, उसे जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें